#बस्ती_न्यूज
कांग्रेस नेता नीरज चौधरी ने बस्ती जिले के कप्तानगंज नगर पंचायत के मटिहानिया स्थित शिव मंदिर में चल रहे निर्माण कार्य पर आपत्ति जताई है। उन्होंने निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया था। उनकी शिकायत और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया। मामले को संज्ञान में लेते हुए नगर पंचायत कप्तानगंज के अधिशासी अधिकारी (ईओ) शिव प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि निर्माण में इस्तेमाल की जा रही गिट्टी में मिट्टी और घास मिली हुई थी, जिससे सामग्री की गुणवत्ता प्रभावित हो रही थी। गड़बड़ी सामने आने पर ईओ शिव प्रताप सिंह ने संबंधित सामग्री को तत्काल बदलवाने का निर्देश दिया। इसके बाद घटिया गिट्टी को हटाकर मानक के अनुरूप नई सामग्री मंगवाई गई।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
कप्तानगंज शिव मंदिर निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप:कांग्रेस नेता की शिकायत पर प्रशासन ने संज्ञान लिया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












