महराजगंज के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कुड़वा उर्फ मुरकटिया टोला लंगड़ी गांव में गुरुवार को 45 वर्षीय शिव नारायण पुत्र रामअवध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह घटना उनकी पत्नी की हत्या के छह दिन बाद हुई है। शिव नारायण मानसिक रूप से मंदबुद्धि बताए जा रहे थे। शिव नारायण की मां रंजना देवी ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 10 बजे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर श्यामदेउरवा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस जब शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने लगी, तो परिजनों ने इसका विरोध किया। बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण मौके पर जमा हो गए, जिससे गांव में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। परिजनों का आरोप है कि वे पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने जबरन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि विरोध के दौरान वीडियो बना रहे लोगों के मोबाइल फोन पुलिसकर्मियों ने छीन लिए। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया, जिसके बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी। उल्लेखनीय है कि 24 जुलाई की भोर में शिव नारायण की पत्नी की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस दो लोगों को जेल भेज चुकी है । पति की संदिग्ध मौत के बाद गांव में विभिन्न प्रकार की चर्चाएं हो रही हैं। इस संबंध में श्यामदेउरवा थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
पत्नी की हत्या 6 दिन बाद पति की संदिग्ध मौत:महराजगंज के श्यामदेउरवा में परिजनों ने पोस्टमार्टम का विरोध किया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












