सिद्धार्थनगर पुलिस ने शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में 11 दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गुरुवार को खुनुवा रोड स्थित प्लाईवुड तिराहे के पास से पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। यह मामला 10 मई का है, जब थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग लड़की अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं पाया, तो शोहरतगढ़ थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की। आरोपी की तलाश में पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस का सहारा लिया और कई संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी।
पुलिस के अनुसार, आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था, जिससे उसकी गिरफ्तारी चुनौतीपूर्ण बनी हुई थी। प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह स्वयं पूरे अभियान की निगरानी कर रहे थे और टीम को लगातार दिशा-निर्देश दे रहे थे। लगातार 11 दिनों तक चले अभियान के बाद गुरुवार को पुलिस को सफलता मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने खुनुवा रोड स्थित प्लाईवुड तिराहे के पास घेराबंदी कर आरोपी मुबारक अली पुत्र मंगरे निवासी कोटिया बाजार थाना शोहरतगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी कोटिया उपनिरीक्षक विजय कुमार सिंह की अहम भूमिका रही। उनके साथ हेड कांस्टेबल गिरजेश कुमार, आरक्षी रामसेवक यादव और विनय कुमार यादव भी लगातार अभियान में सक्रिय रहे। प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया- नाबालिगों से जुड़े मामलों में पुलिस पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई कर रही है। ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
11 दिन बाद नाबालिग अपहरण मामले का आरोपी गिरफ्तार:सिद्धार्थनगर पुलिस ने सर्विलांस की मदद से प्लाईवुड तिराहे से दबोचा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












