HomeUncategorizedयुवक को लाठी-डंडों से मार-पीट कर घायल करने व उपचार के दौरान...

युवक को लाठी-डंडों से मार-पीट कर घायल करने व उपचार के दौरान मृत्यु होने पर थाना को0 देहात पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार*

 

 

 

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण:- वादिनी निवासी ग्राम पाठकपुरवा सेमरहना, थाना कोतवाली देहात द्वारा सूचना दी गई कि पुरानी रंजिश के चलते विपक्षीगण द्वारा गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की गई, जिसमें वादिनी के पुत्र *मालिकराम निषाद* को गंभीर चोटें आईं तथा जान से मारने की धमकी दी गई।

उक्त सूचना के आधार पर थाना कोतवाली देहात पर मु0अ0सं0- 130/2026 धारा- *110/351(3)/352 BNS* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। उपचार के दौरान घायल मालिकराम निषाद की मृत्यु हो जाने पर अभियोग में धारा *110 BNS* को विलोपित करते हुए धारा *105 BNS (हत्या)* की बढ़ोत्तरी की गई।

 

*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार* द्वारा थाना को0 देहात अन्तर्गत हुई घटना में वांछित/वारण्टी की गिरफ्तारी हेतु दिए गए शख्त निर्देश के क्रम में, *अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय* एवं *क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योतीश्री* के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक श्री गिरजेश तिवारी थाना को0 देहात के कुशल नेतृत्व में

 

आज दिनांक 18.04.2026 को थाना कोतवाली देहात पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 130/2026 धारा- *105/351(3)/352 भारतीय न्याय संहिता (BNS)* से संबंधित वांछित अभियुक्त जुगनू उर्फ सलीम पुत्र इसराइल, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी ग्राम जबदही, थाना कोतवाली देहात, जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-*

1. जुगनू उर्फ सलीम पुत्र इसराइल, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी ग्राम जबदही, थाना कोतवाली देहात, जनपद बलरामपुर

 

*पंजीकृत अभियोग:-*

1. मु0अ0सं0- 130/2026 धारा- 105/351(3)/352 BNS थाना कोतवाली देहात, जनपद बलरामपुर

 

*गिरफ्तार करने वाली टीम:-*

1. उ0नि0 श्री अमित चौहान

2. हे0का0 संजय राय

3. हे0का0 नीरज गिरी

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments