HomeHealth & Fitnessराजनीतिक बदलाव के बाद सिलीगुड़ी के तृणमूल पार्टी ऑफिस पर चला बुलडोजर

राजनीतिक बदलाव के बाद सिलीगुड़ी के तृणमूल पार्टी ऑफिस पर चला बुलडोजर

सिलीगुड़ी । राजनीतिक बदलाव के बाद सिलीगुड़ी के नजदीकी कावाखाली इलाके में तृणमूल कांग्रेस के एक पार्टी कार्यालय को तोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि यह कार्यालय सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी डेवलपमेंट अथॉरिटी (एसजेडीए) की जमीन पर अवैध रूप से बनाया गया था।

सूत्रों के अनुसार, माटीगाड़ा ब्लॉक के तृणमूल कार्यकर्ताओं द्वारा इस पार्टी ऑफिस का निर्माण किया गया था। राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद मामला प्रशासन के संज्ञान में आया, जिसके बाद एसजेडीए ने संबंधित कार्यालय को नोटिस जारी किया। नोटिस में सात दिनों के भीतर अवैध निर्माण हटाने का निर्देश दिया गया था। प्रशासन के सख्त रुख के बाद तृणमूल नेतृत्व सक्रिय हुआ और अंततः सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुद ही अपने कार्यालय को ध्वस्त कर दिया।

हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम पर स्थानीय तृणमूल नेताओं ने पत्रकारों के सामने कोई प्रतिक्रिया देने से परहेज किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments