HomeHealth & Fitnessतकनीकी खराबी से भोपाल में एयर इंडिया की फ्लाइट रद्द, 175 यात्री...

तकनीकी खराबी से भोपाल में एयर इंडिया की फ्लाइट रद्द, 175 यात्री हुए परेशान

भोपाल। रविवार भोपाल एयरपोर्ट पर एक अहम उड़ान तकनीकी खराबी के चलते रद्द कर दी गई। मुंबई-भोपाल-मुंबई रूट पर संचालित एयर इंडिया की इस फ्लाइट के रद्द होने से करीब 175 यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।

airt

जानकारी के अनुसार, संबंधित फ्लाइट मुंबई से भोपाल पहुंची थी, लेकिन यहां तकनीकी समस्या सामने आने के बाद इसे आगे के लिए रद्द कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि फ्लाइट को “टेक्निकल ग्राउंड” किया गया, जिसके कारण यात्रियों को आगे की यात्रा नहीं मिल सकी। बताया गया कि फ्लाइट भोपाल एयरपोर्ट पर निर्धारित समय से देरी से पहुंची और करीब 3:30 बजे लैंड हुई। देरी के बाद तकनीकी जांच में खामी सामने आई, जिसके चलते उड़ान को रद्द करने का फैसला लिया गया। इस फ्लाइट से लगभग 175 यात्रियों को भोपाल से मुंबई के लिए रवाना होना था, लेकिन अचानक रद्द होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 

हालांकि एयरलाइन की ओर से तकनीकी कारणों की विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। हंगामे की भी सूचना घटना के दौरान एयरपोर्ट पर कुछ यात्रियों द्वारा हंगामा किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

एयरलाइन करेगी आधिकारिक जानकारी जारी
एयरलाइन अधिकारियों का कहना है कि मामले को लेकर जल्द ही आधिकारिक जानकारी और अपडेट जारी किया जाएगा। फिलहाल तकनीकी कारणों को ही फ्लाइट रद्द होने की वजह बताया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments