HomeHealth & Fitnessडिप्रेशन में लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को मारी गोली,मौत,पुलिस मामले की जांच...

डिप्रेशन में लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को मारी गोली,मौत,पुलिस मामले की जांच में जुटी

लखनऊरविवार चिनहट इलाके में अधेड़ ने खुद को गोली मारकर हत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक की टीम ने जांच की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में डिप्रेशन के कारण आत्महत्या किये जाने की बात सामने आई है।

प्रभारी निरीक्षक चिनहट के मुताबिक़ चिनहट इलाके के हिम सिटी में रहने वाले जफर आजम पुत्र स्व0 मोआजम (54) ने घर के अंदर लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजन जफर आजम को उपचार के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान ले गए, जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

 
पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक मूल रूप से जनपद आजमगढ़ के निवासी थे तथा परिजनों द्वारा बताया गया कि अवसाद (डिप्रेशन) से ग्रसित थे। घटनास्थल पर खून पड़ा हुआ मिला तथा पिस्टल बरामद हुई है। 
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments