Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नासिरगंज में 8 मोहर्रम पर निकला अलम जुलूस:सैकड़ों अज़ादार हुए शामिल, वर्षों...

नासिरगंज में 8 मोहर्रम पर निकला अलम जुलूस:सैकड़ों अज़ादार हुए शामिल, वर्षों पुरानी परंपरा का निर्वहन


श्रावस्ती के नासिरगंज कस्बे में 8 मोहर्रम के अवसर पर पारंपरिक अलम का जुलूस निकाला गया। कर्बला के पास दरिया किनारे से शुरू हुए इस जुलूस में सैकड़ों अज़ादार शामिल हुए। यह जुलूस वर्षों पुरानी परंपरा का हिस्सा है। जुलूस का आगाज़ कर्बला से हुआ, जहां से अज़ादार अलम लेकर नौहाख्वानी और मातम करते हुए निर्धारित मार्गों पर आगे बढ़े। सैकड़ों की संख्या में मौजूद अज़ादारों ने कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे रास्ते ‘या हुसैन’ की सदाएं गूंजती रहीं और गम-ए-हुसैन का माहौल बना रहा। जुलूस अपने निर्धारित मार्गों से होता हुआ हुसैनिया इमामबाड़े पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान कस्बे में श्रद्धा, अनुशासन और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जुलूस के मार्गों पर पुलिस बल तैनात किया गया था, जिसने शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की। क्षेत्र के बड़ी संख्या में अज़ादारों ने इस पारंपरिक जुलूस में शिरकत की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments