Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सवर्ण आर्मी ने भरत तिवारी एनकाउंटर पर कैंडल मार्च निकाला:निष्पक्ष जांच की...

सवर्ण आर्मी ने भरत तिवारी एनकाउंटर पर कैंडल मार्च निकाला:निष्पक्ष जांच की मांग, बिहार सरकार और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी


श्रावस्ती। बिहार के भोजपुर जिले में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में बुधवार को श्रावस्ती जनपद के इकौना कस्बे में सवर्ण आर्मी ने कैंडल मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने भरत तिवारी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। यह कैंडल मार्च जगतजीत इंटर कॉलेज से शुरू होकर बस स्टैंड होते हुए भिनगा मार्ग तक निकाला गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर शांतिपूर्वक मार्च किया। प्रदर्शन के दौरान बिहार सरकार और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। प्रदर्शनकारियों ने भरत तिवारी एनकाउंटर की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उनका आरोप था कि यदि आत्मसमर्पण के बाद गोली चलने की बात सही है, तो इसकी स्वतंत्र जांच होनी चाहिए। उन्होंने भरत तिवारी को शहीद का दर्जा देने की भी मांग उठाई। इस कार्यक्रम में सवर्ण आर्मी के जिला अध्यक्ष रूपेंद्र श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष व जिला सचिव राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा श्रावस्ती निखिल तिवारी लंकेश, ब्लॉक अध्यक्ष विशाल वाजपेई, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के जिला अध्यक्ष सर्वेश मिश्रा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राहुल मिश्रा, डॉ. आर.के. मिश्रा, संजय शुक्ला, जिला महासचिव विकास तिवारी, दिनेश तिवारी, रितिक शुक्ला, सचिन वाजपेई, विकास शुक्ला सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments