बहराइच जिले की दौलतपुर ग्राम सभा स्थित गौशाला से सभी गोवंश अचानक गायब हो गए हैं। चार दिन पहले तक इस गौशाला में लगभग 150 गोवंश मौजूद थे, लेकिन अब वहां एक भी पशु नहीं है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो दिनों से गोवंश को डीसीएम वाहनों में भरकर दूसरी गौशालाओं में भेजा जा रहा था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सभी पशुओं को अन्य गौशालाओं में स्थानांतरित कर दिया गया है। गौशाला के केयरटेकर ने बताया कि ग्राम सभा प्रधान वसीम कुरैशी और सेक्रेटरी की मौजूदगी में गोवंश को दूसरी गौशालाओं में स्थानांतरित किया गया है। उन्होंने पुष्टि की कि दौलतपुर की यह गौशाला अब पूरी तरह बंद हो चुकी है। ग्राम पंचायत सेक्रेटरी मिथिलेश यादव से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि उन्हें केवल 19 गोवंश के स्थानांतरण की जानकारी है। उन्होंने इस संबंध में अधिक जानकारी होने से इनकार कर दिया। खंड विकास अधिकारी (BDO) अर्पण सैनी से संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि गोवंश को अलग-अलग गौशालाओं में भेजा गया है और दौलतपुर की गौशाला को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इस मामले में शिवप्रसाद निषाद, मनी निषाद और बैजनाथ हरिद्वार सहित कई अन्य ग्रामीणों ने चिंता व्यक्त की है।
दौलतपुर गौशाला से हटाए गए सभी पशु:अलग-अलग गौशालाओं में भेजा गया, चार दिन पहले थे 150 जानवर
RELATED ARTICLES












