#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के कप्तानगंज क्षेत्र में अल्फा ज़ोन प्रीमियर लीग का शुभारंभ किया गया। स्थानीय विधायक अतुल चौधरी ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी प्रतियोगिताएं प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला टैलेंट किड्स अकादमी और एसडीजी इंटर कॉलेज के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें टैलेंट किड्स अकादमी ने बेहतरीन तालमेल के दम पर मुकाबला जीतकर पहला खिताब अपने नाम किया। मैच के दौरान दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। शानदार प्रदर्शन के लिए मो. समीर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन में लगभग 350 खिलाड़ी, खेल प्रेमी और क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कप्तानगंज चेयरमैन चंद्र प्रकाश चौधरी, गौरव श्रीवास्तव, मुजेबिल हुसैन, शिवा, अभय, नितेश सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। कार्यक्रम का आयोजन अल्फा ज़ोन कोचिंग संस्थान, रतास कप्तानगंज बस्ती द्वारा किया गया। संस्थान के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक वैभव श्रीवास्तव तथा संस्थापक एवं कार्यकारी निदेशक मोहम्मद हुसैन ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करना है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
कप्तानगंज में अल्फा जोन प्रीमियर लीग शुरू:विधायक ने किया उद्घाटन, टैलेंट किड्स अकादमी ने जीता पहला मैच
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












