Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बलहा में अंबेडकर सम्मान संगोष्ठी आयोजित:पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने विशिष्टजनों...

बलहा में अंबेडकर सम्मान संगोष्ठी आयोजित:पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने विशिष्टजनों को किया सम्मानित


आज विकास खंड बलहा के सभागार में 283 नानपारा विधान सभा स्तरीय संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि मुकुट बिहारी वर्मा ने इस अवसर पर कई विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया। इनमें शिक्षक अभिनव कुरिया, पूर्व प्रधान ननकऊ प्रसाद सोनकर, प्रधान प्रतिनिधि अवधेश प्रसाद, प्रधान प्रतिनिधि दिनेश सोनकर और प्रधान रामधीरज शामिल थे। उन्हें माला और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। संगोष्ठी में महराजदीन वर्मा (मंडल अध्यक्ष रूपईडीहा), अरविंद चौधरी (मंडल अध्यक्ष रजवापुर), सालिकराम लोधी (मंडल अध्यक्ष रामपुर धोबीयहार), श्रीमती रेखा पाण्डेय (नानपारा नगर मंडल अध्यक्ष), राकेश पाण्डेय (मंडल अध्यक्ष शिवपुर) और शोभाराम वर्मा (ग्राम प्रधान) सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त, क्षेत्र पंचायत सदस्यगण और बड़ी संख्या में महिला शक्ति भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments