HomeHealth & Fitnessफर्रुखाबाद में सीपी इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का उत्कृष्ट एवं गौरवपूर्ण परीक्षा...

फर्रुखाबाद में सीपी इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का उत्कृष्ट एवं गौरवपूर्ण परीक्षा परिणाम

IMG-20260415-WA0188IMG-20260415-WA0187
सीपी इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का उत्कृष्ट एवं गौरवपूर्ण परीक्षा परिणाम
फर्रुखाबाद तरुण मित्र।फर्रुखाबाद,केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही सीपी इंटरनेशनल स्कूल परिसर में हर्ष, उल्लास एवं उत्सव का वातावरण व्याप्त हो गया। विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता अर्जित की, जिससे समूचा विद्यालय परिवार गौरवान्वित एवं उत्साहित है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जो उच्चस्तरीय शिक्षण, अनुशासित वातावरण एवं विद्यार्थियों के अथक परिश्रम का सजीव प्रमाण है।
विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्रों में नित्या मिश्रा ने 97 % अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान अर्जित कर विद्यालय का मान बढ़ाया। इसी क्रम में तितिक्षा ने 96.4 % अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा कनिष्का सिंह ने 95.6% अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया।
इसके अतिरिक्त 27  विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय की कीर्ति में चार चाँद लगाए। जिनका विवरण निम्नलिखित है –
नित्या मिश्रा97तितिक्षा96.4
कनिष्का सिंह95.6 .सक्षम कुमार दीक्षित .94.8
अभिनव यादव .94.6
यशी सिंह .94.6 .यथार्थ सिंह राठौर 93.6 .उत्तम राज .93.4
कशिश .राजपूत.93.2 .नव्याशर्मा93 .वैष्णवी यादव .93
वेदांशद्विवेदी92.6 अग्रिमा .मिश्रा .91.8
आरुष राजपूत .91.8
अभय दीक्षित .91.6
रिया कुशवाहा .91.6
यमन .91.2 .प्रतीक यादव .91
अभिषेक यादव .90.8 श्रद्धा गुप्ता .90.8 .देवांश सिंह .90.6
रचित प्रताप सिंह .90.4
राधिका अग्रवाल .90.4
यशब खान .90.4
राम जानकी वर्मा .90
शिव तिवारी .90 अक्षत गौर 90

 90 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की तथा सभी छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर विद्यालय की उत्कृष्ट परंपरा को कायम रखा।
इस अवसर पर निदेशक  डॉ. मिथिलेश अग्रवाल ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह गौरवपूर्ण परिणाम विद्यार्थियों की निरंतर साधना, शिक्षकों के समर्पणपूर्ण मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का सामूहिक प्रतिफल है।
उपनिदेशक अंजू राजे ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें सतत परिश्रम एवं दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
मैनेजिंग डायरेक्टर ज्योत्सना अग्रवाल ने कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं नैतिक मूल्यों के संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है और यह सफलता उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
प्रभारी प्रधानाचार्य  नवीन शाक्य ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, लगन एवं लक्ष्यनिष्ठा के साथ निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में सफल विद्यार्थियों को मिठाई वितरित कर एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की मंगलकामना की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments