महराजगंज जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र में टप्पेबाजी की एक बड़ी घटना सामने आई है। एक महिला के हैंडबैग से लाखों रुपये के जेवरात चोरी हो गए। यह वारदात तब हुई जब महिला अपने भाई की शादी में शामिल होने मायके जा रही थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सदर कोतवाली क्षेत्र के निबुईआ गांव निवासी शोभा देवी अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कुरुथिया स्थित अपने मायके जा रही थीं। वह महुअवा चौराहे से एक टैंपो में सवार हुईं। टैंपो में पहले से ही एक बच्चा लेकर दो महिलाएं बैठी हुई थीं। पीड़िता शोभा देवी के अनुसार, इन्हीं दोनों महिलाओं ने चालाकी से उनके हैंडबैग से लाखों रुपये के जेवरात पार कर दिए। बैग में पायजेब, टीका, झुमका, लॉकेट, चैन सहित कई कीमती जेवरात रखे थे। महिला जब पंजाब नेशनल बैंक के पास टैंपो से उतरकर पैसे निकालने पहुंची और अपने बैग की जांच की, तो जेवरात गायब मिले। घटना की जानकारी मिलते ही नगर चौकी प्रभारी अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़िता से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से महिला टप्पेबाजों की तलाश कर रही है।
टैंपो में महिला के लाखों के जेवरात चोरी: महराजगंज में भाई की शादी में जा रही थी, पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज – Maharajganj News