वनटांगिया गांव में तेंदुए का बच्ची पर हमला: डीएफओ ने अस्पताल में घायल बच्ची का हाल जाना, मदद का आश्वासन – Bargadwa Bazar(Nautanwa) News

4
Advertisement

महराजगंज जिले के मधवलिया रेंज के वनटांगिया गांव में बुधवार को एक बच्ची पर तेंदुए ने हमला कर दिया। घटना के बाद वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल बच्ची को इलाज के लिए महराजगंज जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलने पर डीएफओ निरंजन सुर्वे, क्षेत्रीय वन अधिकारी अजीत कुमार और अन्य वनकर्मी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल बच्ची के स्वास्थ्य और उपचार की स्थिति का जायजा लिया। डीएफओ ने डॉक्टरों से बच्ची के इलाज के संबंध में चर्चा की। उन्होंने बच्ची के परिवार से भी मुलाकात की और उन्हें हर संभव आर्थिक व मानवीय मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
Advertisement