पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सोनवा पुलिस ने चिचड़ी चौराहे पर पैदल गश्त कर अतिक्रमण हटवाया। पुलिस ने सड़क किनारे लगे अवैध ठेलों और वाहनों को भी हिदायत दी। दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई कि वे सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। यह अभियान जनहित और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से चलाया गया है। इसका लक्ष्य आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाना है।










































