भिनगा में 222वीं एलआईए बैठक आयोजित:सीमा सुरक्षा पर हुई अहम चर्चा, तस्करी व सुरक्षा मुद्दों पर मंथन

2
Advertisement

श्रावस्ती जिले के भिनगा स्थित 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय में क्षेत्रक स्तर की 222वीं अग्रणी आसूचना एजेंसी (एलआईए) की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता लखीमपुर खीरी क्षेत्रक मुख्यालय के उप महानिरीक्षक वी. विक्रमण ने की। बैठक में 62वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण, तृतीय वाहिनी के कमांडेंट देवानंद, 42वीं वाहिनी के कमांडेंट जी.एस. उदावत, 70वीं वाहिनी के कमांडेंट आर.के. श्रीवास्तव और 59वीं वाहिनी के कमांडेंट कैलाश रमोला शामिल हुए। इनके अतिरिक्त, श्रावस्ती के अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम, एनसीबी, वन विभाग तथा अन्य केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय आसूचना एजेंसियों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। इस दौरान सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों, अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण, तस्करी, नशीले पदार्थों की रोकथाम और वनों से संबंधित अपराधों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा हुई। सुरक्षा बलों और आसूचना एजेंसियों के बीच समन्वय तथा सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान पर भी विचार-विमर्श किया गया। सभी उपस्थित अधिकारियों ने आपसी सहयोग, समन्वित कार्रवाई और वास्तविक समय में आसूचना साझा करने की व्यवस्था को मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की। इसका उद्देश्य क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध, राष्ट्रविरोधी या आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।

Advertisement