बहराइच में मिल में काम करते समय हादसा: 40 फीट ऊंचाई से गिरा श्रमिक, सिर में गंभीर चोट – Bahraich News

6
Advertisement

बहराइच जिले के दरगाह थाना क्षेत्र स्थित एक मिल में काम करते समय एक श्रमिक लगभग 40 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया। इस हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई है। घायल श्रमिक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना गुरुवार को आरोहुल मिल में हुई। रामगांव थाना क्षेत्र के रामपुर गोडवा गांव निवासी देशराज नामक श्रमिक मिल की टंकी में बोरी से केमिकल डाल रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह जमीन पर जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। मिल प्रबंधन ने तुरंत घायल देशराज को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों की एक टीम उसका इलाज कर रही है। डॉक्टरों के अनुसार, श्रमिक के सिर में गहरा घाव हुआ है। मौके पर मौजूद अन्य श्रमिकों ने बताया कि देशराज बिना सेफ्टी बेल्ट के काम कर रहा था। उनका कहना है कि सुरक्षा उपकरणों का उपयोग न करने के कारण ही उसका संतुलन बिगड़ा और यह दुर्घटना हुई।
यहां भी पढ़े:  महाराजगंज में चोरी की बाइक समेत युवक गिरफ्तार: मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया आरोपी, पुलिस ने कोर्ट भेजा - Nautanwa(Nautanwa) News
Advertisement