जमीनी विवाद पर दो पक्षों में मारपीट: कोल्हूई के मोगलहा में हुआ विवाद, पुलिस जांच जारी – Kolhui(Pharenda) News

9
Advertisement

महराजगंज जनपद के कोल्हूई थाना क्षेत्र के मोगलहा गांव में जमीनी विवाद और पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों के पुरुष और महिलाएं एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। वीडियो में महिलाओं के बाल खींचने और धक्का-मुक्की करने के दृश्य भी कैद हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। कोल्हूई थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शांति व्यवस्था सुनिश्चित की। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह ने आगे बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त हुई है। इन तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Advertisement