Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बेटे का शव देखते ही पिता ने तोड़ा दम:बस्ती में 24 घंटे...

बेटे का शव देखते ही पिता ने तोड़ा दम:बस्ती में 24 घंटे में उठीं पिता-पुत्र की अर्थियां, रेल हादसे में गई थी जान

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के बानपुर गांव में बेटे का शव देखकर सदमे में पिता ने भी दम तोड़ दिया। 24 घंटे में पिता और बेटे दोनों की मौत हो गई। शुक्रवार को बेटे की जान रेल हादसे में गई थी। शव घर पहुंचने पर पिता की भी तबीयत बिगड़ गई। शनिवार सुबह इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। बानपुर निवासी किसान बलीराम उर्फ तितिल चौहान (65) के पुत्र सुनील चौहान (35) गोरखपुर में एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। सुनील विवाहित थे और उनके परिवार में पत्नी सहित 4 बच्चे हैं। 16 जुलाई की रात गोरखपुर में हुए एक रेल हादसे में सुनील चौहान की मृत्यु हो गई थी। शुक्रवार रात सुनील का शव गांव लाया गया। बेटे के पार्थिव शरीर को देखते ही पिता बलीराम गहरे सदमे में आ गए। उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और शनिवार सुबह करीब 7 बजे उनका भी निधन हो गया। 24 घंटे के भीतर पिता और पुत्र दोनों की मृत्यु हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि बलीराम परिवार के मुखिया थे और खेती-किसानी के साथ पूरे परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं पर थी। उनके निधन के बाद परिवार के सामने अब आर्थिक और सामाजिक चुनौतियां खड़ी हो गई हैं। गांव में इस घटना से शोक का माहौल है। पिता-पुत्र की एक साथ उठी अर्थियों ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments