Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पिपरा छंगत में चला जागरूकता अभियान:बुजुर्ग, महिलाओं और युवाओं को साइबर अपराध...

पिपरा छंगत में चला जागरूकता अभियान:बुजुर्ग, महिलाओं और युवाओं को साइबर अपराध और नशा मुक्ति पर किया जागरूक


सिद्धार्थनगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत इटवा पुलिस ने सोमवार को पिपरा छंगत गांव में एक जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान वृद्धों, महिलाओं, विकलांग व्यक्तियों और युवाओं को अलग-अलग सामाजिक और कानूनी मुद्दों पर जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण और सीओ इटवा प्रवीन प्रकाश तथा थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। थाना इटवा की कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) टीम ने इस पहल को अंजाम दिया। गोष्ठी के दौरान उपस्थित समुदाय को कानून-शांति व्यवस्था बनाए रखने, साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा, बाल अपराधों की रोकथाम, नशा मुक्त होकर सभ्य नागरिक बनने, यातायात नियमों का पालन करने तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट न डालने और न शेयर करने के संबंध में जानकारी दी गई। । पुलिस ने लोगों को जागरूक किया कि दुर्भाग्यवश साइबर अपराध का शिकार होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दर्ज कराएं। इसके अतिरिक्त, किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों, संदिग्ध व्यक्तियों या घटना की सूचना तुरंत पुलिस को देने और आपातकालीन सहायता के लिए डायल 112 पर संपर्क करने के लिए भी प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के तहत 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के व्यक्तियों का नाम-पता दर्ज कर उनसे संवाद स्थापित किया गया। टीम ने उन्हें अपना मोबाइल नंबर भी प्रदान किया और अनुरोध किया कि उत्तर प्रदेश पुलिस हमेशा उनकी सहायता के लिए तत्पर है। सीपीयू टीम में निरीक्षक संतोष कुमार त्रिपाठी, कांस्टेबल संजीव कुमार, कांस्टेबल रुद्र प्रताप नायक और महिला कांस्टेबल रविता यादव शामिल थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments