लखनऊ। पुरनिया, अलीगंज स्थित एक कोचिंग सेन्टर में हुए हृदयविदारक भीषण अग्निकांड में 14 मासूम छात्र-छात्राओं की जिंदा जलकर हुई दर्दनाक मृत्यु की घटना पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है एवं शोक संवेदना व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों को इस असह्य दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने इस अग्निकाण्ड की उच्च स्तरीय जांच कराये जाने एवं इस प्रकार की दु:खद घटना की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है। साथ ही उन्होने घायलों के समुचित इलाज व मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए आर्थिक मुआवजा प्रदान किये जाने की मांग की है।












