ग्राम उर्रा के गुलरा टेपरा गांव में शनिवार को ‘आयुष आपके द्वार’ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 63 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें आवश्यक आयुर्वेदिक दवाएं वितरित की गईं। यह शिविर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, बहराइच डॉ. सरोज शंकर राम के निर्देशानुसार राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, उर्रा बाज़ार द्वारा आयोजित किया गया था। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय उर्रा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अरविन्द कुमार ने शिविर का संचालन किया। शिविर के दौरान मौसमी बीमारियों, जोड़ों के दर्द, उदर रोग और त्वचा संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों को परामर्श दिया गया। डॉ. अरविंद कुमार ने मरीजों को दिनचर्या, खान-पान और ऋतुचर्या के महत्व के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रतिनिधि पंच वार्ड नंबर 3 उमाशंकर, जय मां काली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पंकज पाल और चौकीदार दौलत राम सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने अपने घर के पास स्वास्थ्य सुविधा मिलने पर आयुष विभाग का आभार व्यक्त किया। डॉ. अरविन्द कुमार ने बताया कि ‘आयुष आपके द्वार’ योजना का मुख्य उद्देश्य दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों तक आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सा को पहुंचाना है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक लोगों को आयुर्वेदिक चिकित्सा का लाभ मिल सके।
गुलरा में आयुष शिविर, 63 मरीजों का चेकअप:मौसमी बीमारियों, जोड़ों के दर्द के लिए दवाएं वितरित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












