Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच: बेल गुलरिया गांव में एक साल से नल खराब:ग्रामीण पेयजल संकट...

बहराइच: बेल गुलरिया गांव में एक साल से नल खराब:ग्रामीण पेयजल संकट से जूझ रहे, सेक्रेटरी ने मरम्मत का आश्वासन दिया


बहराइच जिले के मिहींपुरवा तहसील अंतर्गत ग्राम सभा वेलहन महेशपुर के बेल गुलरिया गांव में पिछले एक साल से एक इंडिया मार्का हैंडपंप खराब पड़ा है। इसकी मरम्मत अभी तक नहीं कराई गई है, जिससे ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने हैंडपंप की मरम्मत के लिए कई बार शिकायतें की हैं, लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि भीषण गर्मी में उन्हें पीने के पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में सेक्रेटरी मिथिलेश यादव से संपर्क किया गया तो उनसे पूछा गया की 1 साल से हैंडपंप नल खराब पड़ा है इसको आप सब सही करवाएंगे उन्होंने जवाब दिया की 2 दिन के अंदर ही इंडिया मार्का नल सही करवा देंगे इस संबंध में ग्राम सभा के सेक्रेटरी मिथिलेश यादव से संपर्क किया गया। उन्होंने स्वीकार किया कि हैंडपंप एक साल से खराब है। सेक्रेटरी यादव ने आश्वासन दिया है कि इंडिया मार्का नल को दो दिन के भीतर सही करा दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments