Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच के कैसरगंज सीएचसी को मिले नए अधीक्षक:बाल रोग विशेषज्ञ ने संभाला...

बहराइच के कैसरगंज सीएचसी को मिले नए अधीक्षक:बाल रोग विशेषज्ञ ने संभाला पदभार, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्राथमिकता


डॉ. वासुदेव वर्मा ने कैसरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के नए अधीक्षक का पदभार संभाल लिया है। उन्होंने डॉ. नरेंद्र सिंह का स्थान लिया है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. वर्मा ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना होगी। एक अनुभवी और समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ के रूप में, डॉ. वर्मा ने पहले भी मरीजों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का प्रयास किया है। उनकी कार्यकुशलता, नेतृत्व क्षमता और जनसेवा का अनुभव सीएचसी कैसरगंज में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगा। पदभार संभालने के बाद आज गुरुवार को मीडिया से बातचीत में डॉ. वासुदेव वर्मा ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप आम जनता को सुगम और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता, मरीजों के प्रति संवेदनशीलता और समय पर उपचार सुनिश्चित करने पर जोर दिया। डॉ. वर्मा ने कहा कि मरीजों को समय पर जांच, दवाइयों की उपलब्धता और चिकित्सकीय परामर्श देने के लिए स्वास्थ्य केंद्र के सभी कर्मचारियों को सक्रिय और सजग रहने के निर्देश दिए जाएंगे। उनका लक्ष्य है कि आम लोगों को इलाज के लिए भटकना न पड़े, जिसके लिए सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत किया जाएगा। अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, मरीजों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। डॉ. वर्मा ने स्पष्ट किया कि किसी भी मरीज के इलाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों को जनहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। अधीक्षक ने यह भी बताया कि कैसरगंज सीएचसी के अंतर्गत आने वाले चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र – गोडहिया नंबर 1, बदरौली कुण्डासर और भकला (एडिशनल पीएचसी) – की स्वास्थ्य सेवाओं को भी बेहतर बनाया जाएगा। इन सभी एडिशनल पीएचसी का समय-समय पर निरीक्षण किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments