#बस्ती_न्यूज
बुधवार को बहुजन मुक्ति पार्टी के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों ने घरेलू गैस, स्मार्ट मीटर, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और जनहित से जुड़ी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। आंदोलन के दूसरे चरण में ‘चूल्हा जलाओ आंदोलन’ के तहत कार्यकर्ताओं ने खाली गैस सिलेंडर के पास चूल्हा जलाकर चाय बनाई। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बाद में, जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भी भेजा गया। यह प्रदर्शन बहुजन मुक्ति पार्टी के मंडल अध्यक्ष हृदय गौतम और युग विंग के जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गौतम के नेतृत्व में हुआ। इसमें भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा और राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा सहित कई अन्य संगठनों के कार्यकर्ता शामिल थे। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर महंगाई और बेरोजगारी को नियंत्रित करने में विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर के जरिए उपभोक्ताओं पर मनमाना बिजली बिल थोपा जा रहा है, जबकि उन्हें पर्याप्त विद्युत आपूर्ति भी नहीं मिल रही है। पूर्वांचल जोन प्रभारी आर.के. आरतियन, चंद्रिका प्रसाद और आर.के. गौतम सहित अन्य नेताओं ने बताया कि घरेलू और कॉमर्शियल गैस की कीमतों में भारी वृद्धि से आम लोगों, होटल संचालकों और छोटे व्यापारियों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई है। उन्होंने गैस एजेंसियों के माध्यम से कालाबाजारी बढ़ने का भी आरोप लगाया। ज्ञापन में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, बेरोजगारी, स्मार्ट मीटर और ईवीएम जैसे मुद्दों पर भी सवाल उठाए गए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। इस दौरान सुग्रीव चौधरी, अमरनाथ, राम सुमेर यादव, डॉ. रिफाकत अली, मो. जावेद, सीता भारती, सुनील यादव, वंश बहादुर चौधरी, मो. अजीम, मो. आरिफ, बबिता और चंद्रावती सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बहुजन संगठनों ने चूल्हा जलाओ आंदोलन से किया प्रदर्शन:बस्ती में महंगाई, स्मार्ट मीटर और पेट्रोल-डीजल कीमतों का विरोध
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












