बहराइच में पंचायत विकास मंच के प्रदेश संयोजक सूरज शुक्ला को बुधवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वे लखनऊ में आयोजित एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे, तभी कैसरगंज क्षेत्र में उन्हें रोका गया। शुक्ला के साथ संगठन के पदाधिकारी सूर्य प्रकाश सिंह (बुल्लू सिंह), अफान खान, राम छबीले निषाद, मंगलदास, रंजीत दास सहित कई ग्राम प्रधानों और समर्थकों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। पंचायत विकास मंच और प्रधान संगठन ने पंचायत चुनाव, प्रधानों के अधिकारों और पंचायतों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर 20 मई को लखनऊ के ईको गार्डन में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन प्रस्तावित किया था। संगठन के पदाधिकारी और प्रधान इसी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बहराइच से लखनऊ जा रहे थे। प्रदेश संयोजक सूरज शुक्ला ने बताया कि संगठन के सभी सदस्य शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे। हालांकि, कोतवाली कैसरगंज और थाना फखरपुर की पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोककर हिरासत में ले लिया। शुक्ला ने आरोप लगाया कि पंचायत प्रतिनिधियों की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि अपने अधिकारों और पंचायत व्यवस्था को मजबूत करने की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।
पंचायत विकास मंच के संयोजक हिरासत में:बहराइच से लखनऊ में प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












