Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज में ओझा की हत्या का खुलासा:बेटे की मौत का बदला लेने...

महराजगंज में ओझा की हत्या का खुलासा:बेटे की मौत का बदला लेने के शक में आरोपी गिरफ्तार


महराजगंज पुलिस ने चर्चित रमाकांत चौहान हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी राघवेंद्र सिंह उर्फ जेलर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने बेटे की मौत का बदला लेने के लिए तंत्र-मंत्र करने वाले रमाकांत चौहान की हत्या की थी। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी राघवेंद्र सिंह पुत्र रामजी सिंह उर्फ जेलर गोरखपुर के सहजनवा स्थित केशवपुर वार्ड नंबर 16 का निवासी है। उसके खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया है। हत्या में प्रयुक्त लोहे की पाइप भी बरामद कर ली गई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक रमाकांत चौहान पिपरा रसूलपुर के रहने वाले थे और झाड़-फूंक तथा सोखैती का काम करते थे। आरोपी के घर पूजा-पाठ के सिलसिले में उनका आना-जाना था। आरोपी के अनुसार, जनवरी 2025 में रमाकांत ने उससे दो लाख रुपये उधार मांगे थे, जिसे न देने पर दोनों के बीच मनमुटाव हो गया था। इसके बाद 26 फरवरी 2025 को शिवरात्रि के दिन आरोपी के बेटे ऋषभ सिंह की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। आरोपी को शक था कि रमाकांत ने तंत्र-मंत्र के जरिए उसके बेटे की जान ली है। इसी शक के आधार पर उसने रमाकांत की हत्या की साजिश रची।
आरोपी ने बताया कि 1 जून 2025 को वह रमाकांत को पूजा-पाठ कराने के बहाने अपनी कार से सहजनवा ले गया। रास्ते में उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर रमाकांत को पिला दिया। रात में एक सुनसान जगह पर कार रोककर आरोपी ने लोहे की पाइप से रमाकांत के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। बाद में शव को कार से बस्ती जिले के एक सुनसान इलाके में ले जाकर सड़क किनारे फेंक दिया गया। मृतक रमाकांत के घर नहीं लौटने पर उनकी पत्नी बिजुला देवी ने कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस तभी से आरोपी की तलाश में जुटी थी। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार, एसआई अंजनी कुमार यादव, हेड कांस्टेबल करुणेश सिंह, कांस्टेबल अमित वर्मा और अंकित यादव शामिल थे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments