संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में संचालित क्रैक साइबर क्राइम अभियान के अंतर्गत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने के उद्देश्य से थाना बखिरा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक पीड़ित के खाते में ₹4,265 की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण* :
रंजीत यादव निवासी ग्राम परसुइया थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर के पुत्र के मोबाइल पर दिनांक 11.01.2025 को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर बहला-फुसलाकर ₹13,714 की धनराशि अपने खाते में स्थानांतरित करा ली गई । घटना की जानकारी होने पर पीड़ित द्वारा थाना बखिरा की साइबर हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराई गई । शिकायत प्राप्त होते ही साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात महिला आरक्षी सुमन कुमारी द्वारा तत्काल शिकायत पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की गई । साइबर सेल थाना बखिरा की प्रभावी पैरवी एवं सतत प्रयासों के फलस्वरूप पीड़ित के खाते में ₹4,265 की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई । धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित एवं उनके परिजनों ने थाना बखिरा पुलिस की त्वरित एवं सराहनीय कार्यवाही के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भूरी-भूरी प्रशंसा की।*जनता से अपील*
1. किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक, कॉल या संदेश पर अपनी बैंक संबंधी जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड अथवा यूपीआई पिन साझा न करें।
2. यदि कोई व्यक्ति रिश्तेदार या मित्र बनकर फोन पर धनराशि की मांग करे, तो उसकी पहचान वीडियो कॉल अथवा अन्य विश्वसनीय माध्यम से सुनिश्चित करने के बाद ही कोई भुगतान करें।
3. साइबर अपराधी अक्सर आवाज बदलकर अथवा भावनात्मक दबाव बनाकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं, इसलिए सदैव सतर्क रहें।
4. किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या संदिग्ध ऑनलाइन लेन-देन की स्थिति में तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को थाना बखिरा पुलिस द्वारा करायी गई ₹4,265 की धनराशि वापस
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












