Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में 344 जोड़ों का विवाह:मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम, विधायक सुरेश्वर...

बहराइच में 344 जोड़ों का विवाह:मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम, विधायक सुरेश्वर सिंह ने आशीर्वाद दिया


बहराइच के तेजवापुर विकास खंड मुख्यालय में रविवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 344 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी और मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले जरूरतमंद और निर्धन परिवारों की कन्याओं का विवाह उनकी सामाजिक, धार्मिक मान्यताओं और रीति-रिवाजों के साथ कराया गया। इन 344 जोड़ों में महसी विकास खंड से 178, तेजवापुर से 49, फखरपुर से 46 और शिवपुर से 71 कन्याओं का विवाह हुआ। कुल जोड़ों में से 315 हिंदू जोड़ों का विवाह विद्वान ब्राह्मणों द्वारा हिंदू रीति-रिवाजों से विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया, जबकि 29 मुस्लिम जोड़ों का निकाह पढ़ा गया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम का शुभारंभ महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने अन्य जनप्रतिनिधियों और अतिथियों के साथ फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक सुरेश्वर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शिता का परिणाम है कि प्रदेश की गरीब बेटियों की शादी धूमधाम के साथ संपन्न हो रही है। उन्होंने योजना की विशेषता बताते हुए कहा कि इसमें लाभार्थी परिवारों की बेटियों का विवाह उनकी सामाजिक एवं धार्मिक मान्यताओं तथा रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया जाता है। सिंह ने आमजन से इस महत्वाकांक्षी योजना का भरपूर लाभ उठाने का आह्वान किया। इस अवसर पर निदेशक चीनी नानपारा अखंड प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि तेजवापुर रमाकर पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष भाजपा राम निवास जायसवाल, जिला मंत्री शशिकांत त्रिपाठी, समाजसेवी दिवाकर पाण्डेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रद्धा पाण्डेय और बीडीओ प्रतीक यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments