Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)दैनिक भास्कर की खबर का असर:कप्तानगंज में जमीन विवाद पर मारपीट, 12...

दैनिक भास्कर की खबर का असर:कप्तानगंज में जमीन विवाद पर मारपीट, 12 आरोपी गिरफ्तार

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के कप्तानगंज नगर पंचायत क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होने और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद की गई। यह विवाद प्रमोद चौधरी और राम बुधारत चौधरी के बीच जमीन की कब्जेदारी को लेकर था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि इस दौरान बाहर से दो गाड़ी भरकर लोग आए थे, जिन्होंने मौके पर मारपीट शुरू कर दी। घटना का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें कथित तौर पर पुलिस की मौजूदगी में लोग आपस में झगड़ते नजर आए थे। दैनिक भास्कर में खबर सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह द्वारा चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में थानाध्यक्ष कप्तानगंज आलोक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्त जमीन पर कब्जा करने के लिए आमादा फौजदारी थे। शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उन्हें धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय एसडीएम हर्रैया भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में मीरा देवी, प्रतिमा, सुनील तिवारी उर्फ राजन, जयशंकर, साधना, झिनकना देवी, रामबुझारत, अकाल पति, रामनाथ, विवेक शुक्ला, शशि प्रभा सिंह और शिखा शामिल हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों के निवासी हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार सरोज, रवींद्र यादव, वीरेंद्र कुमार राय, चौकी प्रभारी महराजगंज अनिल कुमार त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल प्रदीप सिंह, कांस्टेबल अभिमन्यु शर्मा, महिला कांस्टेबल निशा चौहान, रिजर्व महिला कांस्टेबल पूजा यादव और रिजर्व कांस्टेबल रामजी तिवारी शामिल थे। दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्रवासियों में राहत देखी जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि मीडिया की खबर से ही विवाद पर समय रहते अंकुश लग सका।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments