संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर रविवार को विधायक वीरेंद्र चौधरी और जिलाध्यक्ष प्रवीण चन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में बखिरा थाना क्षेत्र के बभनी में आनंद कुमार हत्याकाण्ड के पीड़ित परिजनों से कोलकी चमरसन पहुंचकर मुलाक़ात की। प्रतिनिधिमण्डल ने आनंद के परिजनों को आश्वासन दिया। कि पार्टी पीड़ित परिवार के साथ है। इन्साफ दिलाने के लिए पार्टी सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी। इसकी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को दी जायेगी।
प्रतिनिधिमण्डल में प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद, बृजेश कुमार आर्य, महेश कुमार, डॉ. अखिलेश शर्मा, सतीश साहनी, के सी भारती, शान्ति देवी, पंकज राव, सुभाष चन्द्र दास, अहमद जमाल, मोईन अंसारी, रीना देवी आदि शामिल रहें।
प्रतिनिधिमण्डल ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से पीड़ित परिवार की सुरक्षा और आर्थिक सहायता दिलाये जाने की भी मांग की है।
विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि यह मामला विधानसभा में उठाया जाएगा।
इस अवसर पर सुनील पाण्डेय, नीलम चतुर्वेदी, निसार अहमद, मुहम्मद परवेज़ अख्तर, राजेन्द्र चतुर्वेदी, अमित कुमार सिंह, मोहम्मद रशीद, देवदत्त मणि त्रिपाठी, विजय पाण्डेय, सत्या त्रिपाठी, सचिन कुमार, शैलेन्द्र नाथ पाण्डेय आदि मौजूद रहें।












