Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में आंधी चौराहे पर बालाजी का विशाल भंडारा:हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण...

बहराइच में आंधी चौराहे पर बालाजी का विशाल भंडारा:हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, भक्तिमय हुआ माहौल


विशेश्वरगंज: विकासखंड विशेश्वरगंज के मन्नीटाड़ स्थित आंधी चौराहे पर बालाजी महाराज के विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस भंडारे में लगभग 5000 श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम की शुरुआत रामचरितमानस के पाठ, विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने “जय बजरंगबली” और “जय हनुमान” के जयकारों से पूरे पंडाल को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर श्री सिद्धनाथ तिवारी, बद्रीनाथ तिवारी, आलोक कुमार पांडेय, फूलचंद गुप्ता, आलोक मौर्य, हिम्मतलाल शुक्ला और प्रशांत शुक्ला सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, श्रद्धा और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देते हैं। भंडारा शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments