Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बरगदवा पुलिस ने 160 लीटर अवैध डीजल पकड़ा:वैगनार कार से तस्करी, चार...

बरगदवा पुलिस ने 160 लीटर अवैध डीजल पकड़ा:वैगनार कार से तस्करी, चार आरोपियों पर केस दर्ज


महराजगंज जनपद के बरगदवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध डीजल तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 160 लीटर अवैध डीजल बरामद किया है। इस दौरान तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक वैगनार कार को भी जब्त किया गया। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम (ईसी एक्ट) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चल रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध वैगनार कार को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखते ही चालक वाहन लेकर भागने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चकरार सोनिया नाला के आगे वाहन को रोक लिया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें रखे गैलनों से लगभग 160 लीटर अवैध डीजल बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से वाहन को जब्त कर लिया और संबंधित आरोपियों की पहचान की। नामजद आरोपियों में अमवा निवासी मिराज, दोगहरा निवासी अनिल यादव, दुगहरा निवासी फिरोज और अमहवा निवासी अजहर आलम शामिल हैं। बरगदवा थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ ईसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments