#बस्ती_न्यूज
बस्ती में शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर एक युवक से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया के माध्यम से झांसा देकर यह धोखाधड़ी की गई। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र निवासी पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि उसे फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शेयर मार्केट में भारी मुनाफा दिलाने का विज्ञापन दिखाया गया। इसके बाद कुछ लोगों ने उससे संपर्क किया और खुद को निवेश व ट्रेडिंग का विशेषज्ञ बताकर विश्वास में लिया। आरोपियों ने पीड़ित को विभिन्न निवेश योजनाओं का लालच दिया। धीरे-धीरे उन्होंने उससे करीब पांच लाख रुपये जमा करा लिए। शुरुआत में आरोपियों ने अच्छे रिटर्न और तेजी से लाभ का भरोसा दिलाया, जिससे युवक उनके झांसे में आ गया। जब पीड़ित ने अपने निवेश की रकम और लाभ वापस मांगना शुरू किया, तो आरोपियों ने टालमटोल करना शुरू कर दिया। कुछ समय बाद उन्होंने पीड़ित से संपर्क भी बंद कर दिया। इसके बाद युवक को अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित ने तत्काल कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी:युवक से 5 लाख रुपए ऐंठे, बस्ती साइबर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












