महराजगंज के मिठौरा स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर सोमवार सुबह करीब 11 बजे पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में लोग गैलन लेकर ईंधन लेने पहुंचे, जिससे लंबी कतारें लग गईं और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। भीड़ बढ़ने से कुछ समय के लिए हंगामा हुआ और सड़क पर जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने लोगों को कतारबद्ध कराकर शांतिपूर्ण ढंग से ईंधन वितरण सुनिश्चित कराया। इस मामले में पूर्ति निरीक्षक बालेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि समस्या आपूर्ति स्तर से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि पहले नियमित रूप से डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति होती थी, लेकिन अब सप्ताह में केवल एक-दो टैंकर मिलने से संकट बढ़ गया है। सरकार द्वारा समस्या के समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं पेट्रोल पंप संचालक ने बताया कि मशीन में तकनीकी खराबी और अन्य समस्याओं के कारण भी वितरण में बाधा उत्पन्न हुई, जिससे स्थिति और बिगड़ गई।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
मिठौरा पेट्रोल पंप पर ईंधन के लिए उमड़ी भीड़:हंगामा और जाम, पुलिस ने संभाली स्थिति
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












