Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बीडीओ ने पकरी जई, खम्हरिया में चौपाल लगाई:ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, सरकारी...

बीडीओ ने पकरी जई, खम्हरिया में चौपाल लगाई:ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, सरकारी योजनाओं की जानकारी दी

#बस्ती_न्यूज

रुधौली तहसील की ग्राम पंचायत पकरी जई और खम्हरिया में शुक्रवार को ‘गांव की समस्या गांव में समाधान’ कार्यक्रम के तहत एक चौपाल का आयोजन किया गया। खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) मनोज कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित इस चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। बीडीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने उपस्थित ग्रामीणों से ग्राम पंचायत के विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों को उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन भी दिया। इस दौरान बीडीओ ने सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, नाली निर्माण और इंटरलॉकिंग सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। चौपाल कार्यक्रम में सचिव रमाकांत वर्मा, एडीओ एजी सूरज, ग्राम प्रधान विजय कुमार चौधरी, राकेश चौधरी सहित कई अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments