भारत विकास परिषद, महात्मा बुद्ध शाखा नानपारा ने श्री शंकर इंटर कॉलेज परिसर में एक वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। यह आयोजन नैमिष प्रांत द्वारा निर्धारित वृक्षारोपण सप्ताह के तहत किया गया, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था। इस अवसर पर वन रेंजर पीयूष गुप्ता, डिप्टी रेंजर अमित वर्मा और ऋषिपाल सहित शाखा के सभी सदस्य उपस्थित रहे। शाखा अध्यक्ष धर्मेंद्र कांत, सचिव उमेश चंद्र शाह, कोषाध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव, मार्गदर्शक मंडल से सुरेश चंद्र शाह, प्रेम नाथ मिश्रा और सदस्य मनोज तिवारी, अजय अग्रवाल, शिवकुमार वैश्य, संत बहादुर वर्मा, अनुराग श्रीवास्तव, राजेंद्र मित्तल, श्वेता सिंह, डॉ. एस.पी. श्रीवास्तव एवं हरिशंकर शर्मा ने वृक्षारोपण में भाग लिया। वन विभाग के सहयोग से विभिन्न प्रकार के अनुकूल पौधे प्राप्त हुए। वन विभाग ने पौधों के विकास के लिए जाली उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया है। श्री शंकर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनुराग श्रीवास्तव ने भी लगाए गए वृक्षों के पोषण और देखभाल का आश्वासन दिया। रेंजर पीयूष गुप्ता ने परिषद के सदस्यों और विद्यालय के छात्रों को वृक्षारोपण की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पौधे से पन्नी हटाने के बाद सूखी खाद युक्त मिट्टी डालकर रोपण करें। इसके बाद चारों ओर मिट्टी डालकर हाथ से इतना दबाएं कि जड़ को मजबूती मिले और पौधे के किनारे थाला बनाकर पानी दें, जिससे उसे पर्याप्त नमी मिलती रहे। श्री गुप्ता ने उपस्थित बच्चों और लोगों को केवल पेड़ लगाने से अधिक उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लगाए गए पौधों की देखभाल और संरक्षण उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि उन्हें लगाना।
नानपारा में भारत विकास परिषद ने किया वृहद पौधरोपण:कॉलेज परिसर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












