ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के करदह सिवान में बुधवार शाम प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान खनन कार्य में लगी दो जेसीबी मशीनें और एक मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया गया। अवैध मिट्टी खनन की लगातार शिकायतें मिलने के बाद खनन अधिकारी अजीत कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान सिवान क्षेत्र में जेसीबी मशीनों से अवैध खनन होता पाया गया। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मशीनों और वाहनों की जांच शुरू की। मौके पर एक पक्ष द्वारा भट्ठे से संबंधित कागजात प्रस्तुत किए गए। इन कागजातों की जांच के बाद एक जेसीबी मशीन को छोड़ दिया गया। हालांकि, दो अन्य जेसीबी मशीनों और मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को आगे की कार्रवाई के लिए ठूठीबारी कोतवाली को सौंप दिया गया है। खनन अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। अवैध खनन में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस भी इस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
ठूठीबारी में अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:दो जेसीबी और मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












