Homeक्राइम (Crime)‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ में अमेठी पुलिस को बड़ी सफलता, गैंगस्टर समेत दो शातिर...

‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ में अमेठी पुलिस को बड़ी सफलता, गैंगस्टर समेत दो शातिर गिरफ्तार, बाइक और अवैध पिस्टल बरामद

अमेठी: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ अभियान के तहत थाना मुसाफिरखाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त समेत दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, एक अवैध देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपदभर में अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना मुसाफिरखाना पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रोककर पूछताछ की।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राजन यादव निवासी पलिया चंदापुर थाना मुसाफिरखाना तथा शुभम शुक्ला उर्फ धोनी शुक्ला निवासी खौदिया वार्ड नंबर-1 मुसाफिरखाना के रूप में हुई। तलाशी के दौरान शुभम शुक्ला के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस 32 बोर बरामद हुए। मोटरसाइकिल के दस्तावेज मांगने पर आरोपी कोई कागजात नहीं दिखा सके। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि करीब 15 दिन पहले उन्होंने थाना मुंशीगंज क्षेत्र के शाहगढ़ गांव में एक बारात से यह मोटरसाइकिल चोरी की थी।

पुलिस के मुताबिक, शुभम शुक्ला गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहा था। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ चोरी, लूट, अवैध हथियार और अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। राजन यादव पर सात तथा शुभम शुक्ला पर पांच आपराधिक मुकदमे विभिन्न थानों में पंजीकृत हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments