Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)इकौना में हिट एंड में रन में बाइक सवार घायल:भिनगा से वापस...

इकौना में हिट एंड में रन में बाइक सवार घायल:भिनगा से वापस लौटते समय हादसा; बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर


इकौना में भिनगा मार्ग पर मंगलवार देर रात हिट एंड रन में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है। इकौना थाना क्षेत्र के अंधर पुरवा निवासी अखिलेश यादव (20) मंगलवार शाम में अपने बाइक से किसी काम से भिनगा गए थे। वह देर रात घर लौट रहे थे। इसी दौरान अंधर पुरवा के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments