ठूठीबारी क्षेत्र के जमुई-इटहिया मार्ग पर शुक्रवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। ऑटो की टक्कर से हुए इस हादसे में पति की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, निचलौल थाना क्षेत्र के पिपराकाजी निवासी नूरलैन (40) अपनी पत्नी शारजहां (38) के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान जमुई-इटहिया मार्ग पर एक तेज रफ्तार ऑटो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को संभाला और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के दौरान नूरलैन की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शारजहां का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा ऑटो चालक की लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
ऑटो की चपेट में बाइक सवार दंपती घायल:पति की हालत गंभीर, डॉक्टरों ने जिला अस्पताल किया रेफर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












