HomeUncategorizedएसएसबी एवं वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में दुर्लभ रेड सैंड बोआ...

एसएसबी एवं वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में दुर्लभ रेड सैंड बोआ बरामद, वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार

श्रावस्ती। अमरेंद्र कुमार वरुण के दिशा-निर्देशन एवं श्री अमित शर्मा, सहायक कमांडेंट के नेतृत्व में 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा की बाह्य सीमा चौकी सुइया द्वारा वन विभाग ककरदरी रेंज के साथ संयुक्त विशेष गश्त अभियान चलाया गया। यह अभियान गुप्त सूचना के आधार पर ककरदरी वन क्षेत्र में सीमा स्तंभ संख्या 635/10 से लगभग 2.5 किलोमीटर अंदर भारत की तरफ संचालित किया गया।
संयुक्त टीम द्वारा अभियान के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया, जिसकी पहचान इरफान खान पुत्र यूनुस खान, निवासी ग्राम अमवा मौलवी, थाना नानपारा, जनपद बहराइच (उ.प्र.) के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 01 जीवित रेड सैंड बोआ बरामद किया गया, जो वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत अनुसूची-1 की संरक्षित एवं अत्यंत दुर्लभ प्रजाति है।
प्रारंभिक पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी उक्त दुर्लभ प्रजाति के सांप की तस्करी ककरदरी वन क्षेत्र से कैसरगंज, उत्तर प्रदेश की ओर करने का प्रयास कर रहा था। बरामद रेड सैंड बोआ एवं पकड़े गए व्यक्ति को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु वन विभाग, ककरदरी रेंज को सुपुर्द कर दिया गया है।
62वीं वाहिनी एसएसबी, भिनगा द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में वन्यजीव तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सतर्कता एवं प्रभावी अभियान चलाए जा रहे हैं। वाहिनी के जवान सीमा सुरक्षा के साथ-साथ वन्यजीव संरक्षण के प्रति भी पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments