श्रावस्ती जनपद के नासिरगंज कस्बे स्थित हुसैनिया इमामबाड़ा में मजलिस का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में अज़ादारों ने शिरकत की और अकीदतमंदों ने इमाम हुसैन की याद में श्रद्धा व्यक्त की। मजलिस को बहराइच से आए मौलाना अदील हुसैन साहब ने खिताब किया। उन्होंने कर्बला के मैदान में इमाम हुसैन और उनके साथियों पर हुए घटनाक्रम का उल्लेख किया। मौलाना अदील हुसैन ने बताया कि इमाम हुसैन ने हमेशा सच्चाई और इंसाफ का साथ दिया। उन्होंने कहा कि इमाम हुसैन ने अपने 72 साथियों के साथ कुर्बानी देकर इंसानियत को अमन, सब्र और हक का पैगाम दिया तथा बुराई और जुल्म के सामने कभी सर नहीं झुकाया। मजलिस के दौरान अज़ादारों ने इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए उन्हें खिराज-ए-अकीदत पेश की। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
नासिरगंज के हुसैनिया इमामबाड़ा में मजलिस का आयोजन:बड़ी संख्या में अज़ादारों ने की शिरकत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












