श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में 15 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है। यह घटना सरयू नहर पर आमरे भारिया गांव के पास हुई। डकाही निवासी राज पांडेय (पुत्र सुशील पांडेय) अपनी मौसी के घर अकबरपुर से वापस अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल किशोर को एक निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जांच में राज के पैर में फ्रैक्चर होने की पुष्टि की। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।
बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, किशोर गंभीर घायल:श्रावस्ती के इकौना में सरयू नहर पर हादसा, बहराइच रेफर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












