Homeजिला / लोकल (Local News)भाजपा का विपक्ष पर आरोप: मोदी सरकार गिराने की साजिश रच रहे...

भाजपा का विपक्ष पर आरोप: मोदी सरकार गिराने की साजिश रच रहे हैं राहुल गांधी


नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर अराजकता फैलाकर केंद्र की मोदी सरकार को गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। यह प्रतिक्रिया राहुल गांधी के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि अगले एक वर्ष के भीतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की विदाई तय है और इसकी वजह बढ़ता आर्थिक असंतोष होगा।
राहुल गांधी ने कांग्रेस की अल्पसंख्यक सलाहकार समिति की बैठक में कहा था कि देश में आर्थिक हालात को लेकर जनता में नाराजगी बढ़ रही है और इसका असर आने वाले समय में राजनीतिक रूप से दिखाई देगा। उनके इसी बयान को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।
संबित पात्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि राहुल गांधी का बयान साफ तौर पर दशार्ता है कि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया के बजाय अराजकता के जरिए सरकार गिराने की सोच रखते हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता कांग्रेस की ऐसी किसी भी साजिश को कभी सफल नहीं होने देगी।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि मोदी सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का विश्वास और समर्थन प्राप्त है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार लगातार राष्ट्रहित में फैसले ले रही है और जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। राहुल गांधी के बयान और भाजपा की प्रतिक्रिया के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। दोनों दलों के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments