मुजफ्फरनगर। जिला मुख्यालय से नेशनल हाईवे 58 से होते हुए खतौली की तरफ जा रही स्विफ्ट कार में भैंसी कट फ्लाईओवर के नीचे अचानक आग लग गई… चलती कार से धुआं और आग लपटें उठती देख चालक ने तुरंत गाड़ी रोककर किसी तरह उससे कूदकर अपनी जान बचाई।
नेशनल हाईवे पर जलती गाड़ी को देखकर से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच पड़ताल में गाड़ी में आग लगने की घटना शॉर्ट सर्किट से होना मानी जा रही है।












