केंद्र सरकार में वित्त राज्य मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पंकज चौधरी सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर बहराइच पहुंचे। सुबह करीब 11 बजे जिले में पहुंचने पर घाघरा घाट समेत विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। पयागपुर विधानसभा क्षेत्र के हुजूरपुर और पयागपुर में भाजपा विधायक सुभाष त्रिपाठी के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर से फूलों की वर्षा कर उनका अभिनंदन किया, जिससे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल देखने को मिला। गदा भेंट कर किया सम्मानित स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा विधायक और कार्यकर्ताओं ने पंकज चौधरी को गदा भेंट कर सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष का जिले की अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके बाद वह श्रावस्ती के लिए रवाना होंगे। कार्यक्रम में हुजूरपुर ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह, निशंक त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।
बहराइच पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी:कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर से बरसाए फूल, गदा भेंट कर किया स्वागत
RELATED ARTICLES












