#बस्ती_न्यूज
बस्ती में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के मार्गदर्शन और विक्रमजोत मंडल अध्यक्ष अमरनाथ शर्मा के नेतृत्व में एक संगठनात्मक बैठक हुई। यह बैठक रात्रि भोज से पहले मंडल पदाधिकारियों और शक्ति केंद्र संयोजकों के साथ संपन्न हुई। बैठक में डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम, आगामी बूथ अध्यक्ष सम्मेलन और विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन को सशक्त और सक्रिय बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए। इस अवसर पर जिला महामंत्री अमृत वर्मा, वरिष्ठ नेता देवेंद्र सिंह, श्वेतांक शेखर, तेज बहादुर सिंह, बजरंग बिहारी पांडे, सुनील सिंह (काका), रामस्वारथ सिंह, करुणा सिंह, कुंवर आनंद सिंह, एन. दुबे, सुरेंद्र सिंह, भानु प्रताप सिंह और डॉ. घनश्याम सिंह सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में विक्रमजोत मंडल में भाजपा की संगठनात्मक बैठक:डिजिटल लर्निंग और बूथ अध्यक्ष सम्मेलन पर चर्चा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












