Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में 3 साल से पानी टंकी निष्क्रिय:भवानियापुर के ग्रामीण शुद्ध पेयजल...

बहराइच में 3 साल से पानी टंकी निष्क्रिय:भवानियापुर के ग्रामीण शुद्ध पेयजल को तरस रहे, लोगों ने की मरम्मत की मांग


बहराइच जिले के भवानीपुर बनघुसरी मजरा बरुहा गांव में तीन साल पहले बनी पानी की टंकी से ग्रामीणों को अब तक शुद्ध पेयजल नहीं मिल पाया है। भीषण गर्मी के कारण ग्रामीण साफ पानी के लिए भटकने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि टंकी का निर्माण हुए तीन साल हो गए हैं, लेकिन उन्हें पीने का साफ पानी नहीं मिल रहा है। उनका कहना है कि सरकारी कार्य केवल कागजों पर हो रहा है, जबकि जमीनी स्तर पर कोई प्रगति नहीं हुई है। यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन जल निगम के किसी भी अधिकारी ने इस पर ध्यान नहीं दिया है। क्षेत्र में कुल चार पानी की टंकियों का निर्माण किया गया था, जिनमें से किसी से भी ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं हो सका है। इस संबंध में जल निगम के अधिकारी संदीप जायसवाल से संपर्क करने का प्रयास किया गया। उनके सहायक ने फोन उठाया और बताया कि अधिकारी कहीं बाहर गए हैं। एक घंटे बाद दोबारा फोन करने पर कोई जवाब नहीं मिला। बाद में, जल निगम के अधिकारी संदीप जायसवाल से दोबारा संपर्क करने पर उन्होंने स्वीकार किया कि ग्रामीणों को अभी तक पानी नहीं मिला है। जायसवाल ने आश्वासन दिया कि इस समस्या का जल्द ही समाधान किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments